इटियाथोक क्षेत्र में चल रहे क्लीनिक पर हुई छापेमारी तीन को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि
गोंडा बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इटियाथोक में तीन अवैध अस्पतालों की पड़ताल की है।स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर संचालक व चिकित्सक मरीजों को छोड़कर खिसक लिए।सीएमओ डॉ आदित्य वर्मा व अधीक्षक सुनील कुमार पासवान के साथ स्वास्थ्य कर्मी इटियाथोक के बलरामपुर मार्ग पर संचालित रानी मेमोरियल हास्पिटल एवं जच्चा बच्चा केंद्र पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे।यहां मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था।तभी टीम को देखकर अस्पताल के कर्मचारी व चिकित्सक को छोड़कर भाग निकले।इसके बाद टीम बाबागंज मार्ग पर चल रहे संजीवनी औषधालय व रूद्र पाली क्लीनिक के बारे में जानकारी लेने के लिए पहुंची।यहां भी लोग धीरे से खिसक लिए।अधीक्षक सुनील कुमार पासवान ने बताया कि अस्पताल संचालित किए जाने की सूचना मिली थी।अस्पताल संचालकों से कागजात उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध क्लिनिक झोलाछाप डॉक्टर व बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं अधिकतर मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के हैं जो लाइसेंस के हैं भी वह भी मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं और उन पर फार्मासिस्ट भी नहीं बैठते ...