पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

 हार्ट अटैक से एक अधेड़ की हुई मौत परिजनों ने पुलिस पर हत्या का लगाया आरोप                                                   इटियाथोक गोंडा-                        खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र की  जहां पर पुलिस के उत्पीड़न के कारण एक अधेड़ व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई पूरा मामला इटियाथोक बाजार का है जहां के निवासी शमीम पुत्र फकीर मोहम्मद जो कि पुलिस के उत्पीड़न का शिकार हो गए और सदमे से उनकी मौत हो गई । इस बारे में परिजनों ने जानकारी दी कि  मोहम्मद कोनैन रजा पुत्र मोहम्मद समीम परसिया बहरीपुर स्थित करवले पर फातिया करने गया था लौटते समय शंकर चौराहे के पास सड़क पर बंधी बकरी उसके पैर में फस गई उसी को निकालने लगा तभी आसपास के कुछ लोग चोर समझकर उस को पीटने लगे इसकी जानकारी उसके पिता मोहम्मद शमीम की भी हुई मौके पर पहुंचे उनकी भी लोगों ने पिटाई कर दी जिस की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस  नाबालिक लडके को थाने ले आई  और पुलिस के द्वारा थाने पर भी उसकी पिटाई की गई जानकारी लेने मोहम्मद शमीम थाने पहुंचे जहां पर पुलिस ने उनके ऊपर पुलिसिया उत्पीड़न किया जिसके कारण मोहम्मद शमीम सदमे में आ गए और उनकी सदमे से मौत हो गई इनकी मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों ने पुलिस के उत्पीड़न के कारण मौत हुई है पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है परिजनों ने यहां तक कहा की पुलिस ने उनकी एक बात भी ना सुनी और जबरन सब को लेकर चले गए इस बारे में परिजनों ने शासन व प्रशासन से इस मामले में उचित कार्यवाही की मांग की है  इटियाथोक पुलिस ने मारपीट में शामिल शोएब इसरार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की इतिश्री कर ली ।  इससे पूर्व भी हाल ही में आए थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के कारनामों से क्षेत्र में लोगों के मन में आक्रोश व्याप्त है आज पुलिसिया उत्पीड़न साफ तौर पर देखा गया जहां पर एक कम दिमाग की लड़की कुछ चोर समझकर कुछ लोगों ने जमकर मारा पीटा जानकारी मिलने पर पहुंचे पिता को भी मारापीटा और जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने भी बिना मामला समझे पीड़ित पर ही अपना पुलिसिया रंग दिखाया जिसके कारण एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई जिससे पूरा परिवार सदमे में है वहीं पुलिस मामले को दबाने के लिए परिजनों पर दबाव बना रहे है । यह तो एक बानगी है इससे पूर्व भी थाना प्रभारी के कई कारनामे उजागर हो चुके लेकिन उच्च अधिकारियों को इनके अंदर कौनसी  काबिलियत दिखाई दे रही है इन को लगातार थाना प्रभारी बनाया जा रहा है इससे कहीं न कहीं पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान लग रहा है जबकि योगी सरकार लगातार पुलिस को मित्र पुलिस का पाठ पढ़ा रही है लेकिन पुलिस अपना मनचाहा कानून चलाकर आम जनमानस को प्रताड़ित करने का लगातार कार्य कर रही है वहीं उच्च अधिकारी भी ऐसे लोगों को थाने की कमान सौंप देते हैं । इनसे भी अच्छे-अच्छे इंस्पेक्टर मौजूद है पुलिस विभाग की क्या मजबूरी है ऐसे लोगों को थाना प्रभारी का चार्ज दे देते हैं और यह आम पब्लिक पर  तानाशाही रवैया अपनाते हैं। परिजनों ने शासन व प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

इटियाथोक क्षेत्र में चल रहे क्लीनिक पर हुई छापेमारी तीन को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि